डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए डिजिटल इंडिया ने फुल स्टैक डेवलपर्स – रिएक्ट और नोड जेएस, क्यूए टेस्टर, यूएक्स डिजाइनर, सिक्योरिटी इंजीनियर और मैनेजर/डिप्टी मैनेजर ऑनबोर्डिंग तकनीकी असिस्टेंट के पदों के लिए बहाली निकाली है. अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट dic.gov.in के द्वारा डिजिटल इंडिया के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
डिजिटल इंडिया के इस भर्ती के लिए अप्लाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 31 मई तक अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 16 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी डिजिटल इंडिया में नौकरी पाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
डिजिटल इंडिया में कौन कर सकता है आवेदन
डिजिटल इंडिया के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार), एमसीए की डिग्री होनी चाहिए.
डिजिटल इंडिया में नौकरीकी आयु सीमा
डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन भर्ती 2024 के जो भी आवेदन कर रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए. तभी वे अप्लाई करने के योग्य होंगे.
डिजिटल इंडिया में कैसे मिलेगी नौकरी
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जो कोई भी डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के इस भर्ती के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनका चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
DIC Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
DIC Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
अन्य जानकारी
डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के इस भर्ती के माध्यम से जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन होता है, उन्हें नई दिल्ली में तैनात किया जाएगा. लेकिन डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन की मौजूदा नीति के अनुसार डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के प्रोजेक्ट स्थानों पर ट्रांसफर भी किया जा सकता है.
यह भी पढ़े:
गर्मियों में बालों की बदबू दूर करने के लिए शैंपू के बाद लगाएं ये 3 चीजें, बाल भी रहेंगे स्वस्थ
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check