दूरसंचार विभाग में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है बहुत बड़ी खुशखबरी है. इसके लिए दूरसंचार विभाग ने असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) और जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) में कंसल्टेंट के पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करने का विचार कर रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट dot.gov.in के द्वारा आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए अप्लाई की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है.
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, वे 03 जून तक या उससे पहले आवेदन कर ले. दूरसंचार विभाग के इस भर्ती के माध्यम से कंसल्टेंट के पदों पर बहाली की जा रही है. उम्मीदवार जो भी उपयुक्त क्षेत्रों में प्रासंगिक वर्षों का अनुभव रखते हैं, वे अप्लाई करने से पहले दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
अप्लाई करने की आयुसीमा
दूरसंचार विभाग के इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. तभी वे अप्लाई करने के लिए योग्य माने जाएंगे.
दूरसंचार विभाग में कौन कर सकता है अप्लाई
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. अगर नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता नहीं है, तो अप्लाई फॉर्म नहीं भर सकते हैं.
ऐसे होगा चयन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार दूरसंचार विभाग भर्ती 2024 के अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा.
यहां देखें नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक
DOT Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
DOT Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
दूरसंचार विभाग में ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार जो भी डीओटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई फॉर्म को भरकर इसे निदेशक (प्रशासन), कार्यालय विशेष महानिदेशक (दूरसंचार), कर्नाटक एलएसए विभाग, दूरसंचार विभाग, पहली मंजिल, संचार कॉम्प्लेक्स, डब्ल्यूएमएस कंपाउंड, 47वां क्रॉस 9वां मेन, 5वां ब्लॉक, जयनगर, बेंगलुरु-560041 को भेजना होगा.
यह भी पढ़े:
40 घंटे से ज्यादा चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी, जिंदगी की जंग हार गया मासूम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check