नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बहुत ही अच्छा मौका है. अगर आप के पास भी ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएट की डिग्री हैं, तो आपके लिए यहां काम करने का अच्छा मौका है. इसके लिए NHPC ने अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
NHPC के इस भर्ती के जरिए कुल 57 पदों पर भर्तियां की जाने वाली है. इन पदों पर जो भी उम्मीदवार काम करने के इच्छुक हैं, वे 30 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी NHPC में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, तो दिए गए इन बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
NHPC में भरे जाने वाले पद
फिटर- 2 पद
इलेक्ट्रीशियन- 13 पद
ड्राफ्ट्समैन (सिविल)- 2 पद
सर्वेक्षक- 2 पद
प्लम्बर- 2 पद
COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग हेल्पर)- 18 पद
डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप
सिविल- 5 पद
इलेक्ट्रिकल- 4 पद
जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफ)- 4 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप
नर्सिंग- 2 पद
होटल मैनेजमेंट-1 पद
फार्मासिस्ट ग्रेजुएट- 2 पद
कुल पदों की संख्या- 57
NHPC में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क क्या है
NHPC के इस अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कोई भी अप्लाई शुल्क नहीं देना होगा.
आवेदन करने की योग्यता
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट, इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा और ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
NHPC Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
NHPC Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने का लिंक
NHPC में अप्लाई करने की जरूरी आयु सीमा
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. तभी वे अप्लाई करने के योग्य माने जाएंगे.
यह भी पढ़ें:
इस ट्रिक को एक बार इस्तेमाल करने से आपका भी फ़ोन नाम बोलने से लग जाएगा, जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check