अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए गुड न्यूज़ है. इसके लिए एम्स रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट (ग्रुप ए) के पदों पर बहाली के लिए रिक्तिया निकाली गई है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करने के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एम्स के इस भर्ती के लिए अप्लाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
एम्स के इस भर्ती के माध्यम से कुल 74 पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 22 मई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. अगर आप भी एम्स में नौकरी करने का मन बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
एम्स में आवेदन की आयुसीमा
एम्स रायपुर भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करने की सोच रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष होनी चाहिए. तभी वे अप्लाई करने के लिए योग्य माने जाएंगे.
कौन कर सकता है अप्लाई
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा हना चाहिए.
कितनी मिलेगी सैलरी
जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 67700 रुपये दिए जाएंगे.
एम्स में ऐसे होगी नियुक्ति
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार एम्स रायपुर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
AIIMS Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
AIIMS Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
अन्य जानकारी
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उन्हें नीचे दिए गए स्थान पर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा.
स्थान – समिति कक्ष, प्रथम तल, मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, गेट नंबर 05, एम्स, टाटीबंध, जी.ई. रोड, रायपुर छत्तीसगढ़ 492099.
दिनांक- 22.05.2024 (बुधवार)
रिपोर्टिंग समय – प्रातः 09:30 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक
यह भी पढ़ें:
अयोध्या के बाद देवघर के भी सस्ते में होंगे यात्रा,इंडिगो ने हवाई यात्रा शुरू करने की घोषणा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check