कब्ज और कई अन्य बीमारियों से राहत दिलाता है इस पत्ते का पानी। भारत की संस्कृति में पान का पत्ता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत में इसका प्रयोग सदियों से होता आ रहा है। पान के पत्तों का इस्तेमाल खासतौर पर हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी सदियों से किया जाता रहा है। हालाँकि पान के पत्तों का सेवन सीधे तौर पर किया जाता है।जिसके सेहत के लिए कई फायदे हैं. लेकिन अगर आप पान का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो इसका पानी बनाकर पी लें। पान के पत्ते का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं पान के पत्ते का पानी पीने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?
कब्ज से राहत दिलाता है- पान के पत्तों को एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस कहा जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाली समस्याओं से बचाते हैं। अगर आप नियमित रूप से पान के पत्ते का पानी पीते हैं तो कब्ज की समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है।
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएं- पान के पत्ते का पानी जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। पान के पत्तों के इस्तेमाल से ऑस्टियोपोरोसिस और रुमेटीइड गठिया के कारण होने वाली परेशानी और दर्द से राहत मिल सकती है।
श्वसन संबंधी समस्याओं करे कम- सांस लेने से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए पान के पत्तों का पानी पिएं। पान के पत्तों का पानी पीने से खांसी और सर्दी का इलाज किया जा सकता है। यह फेफड़ों में जमे कफ को बाहर कर सकता है। साथ ही अस्थमा का इलाज कर सकता है।
पेट फूलने की समस्या- भारी खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को पेट फूलने की शिकायत होती है। ऐसे में पान के पत्ते का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके पेट को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर हो सकते हैं। अगर आप अपच और पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं तो पान के पत्ते का पानी पिएं।
सांसों की दुर्गंध करे कम- पान के पत्तों का पानी नियमित रूप से पीने से सांसों की दुर्गंध को कम किया जा सकता है। दरअसस, पान के पत्तों में रोगाणुरोधी गुण होता है, जो मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है। इसकी मदद से कैविटी, दांतों की सड़न और प्लाक संबंधी परेशानी कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
खाना खाने के बाद आपका पेट फूल जाता है तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीज, मिलेगा आराम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check