आने वाले दिनों में टाइगर श्रॉफ एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। बड़े मियां छोटे मियां 2 उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है।इसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका हैं।अब फिल्म के टीजर से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है।रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय और टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां 2 का टीजर ऋतिक रोशन की फाइटर के साथ जारी किया जाएगा।
यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।बड़े मियां छोटे मियां 2 का टीजर एक्शन से लबरेज होगा। इसी के साथ फिल्म का प्रचार शुरू होगा।यह फिल्म अगले साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म सुल्तान और भारत के बाद अली अब्बास जफर की तीसरी ईद रिलीज होगी।
इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इसका निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है।फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां 2 के अलावा टाइगर सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में हैं।
इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर, अजय देवगन, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण भी हैं।अक्षय की फिल्मों की बात करें तो वह वर्तमान में फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं।इसके अलावा अभिनेता स्काई फोर्स का हिस्सा हैं। मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दौडले सात भी अक्षय के खाते से जुड़ी है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check