मालिक (गुस्से में): रामू! तुम्हें जो सैलरी मिलती है, वो तुम्हारे काम के हिसाब से बहुत ज़्यादा है।
रामू (शांति से): मालिक, मैं भी यही सोचता हूँ…
पर फिर याद आता है, आप भी जो मालिक बने हो, वो भी किस्मत से ज़्यादा ही है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मालिक: रामू, घर पर ही रहकर सब काम कर रहे हो, मज़ा आ रहा होगा ना?
रामू: हाँ मालिक! अब तो आपका घर ही मेरा ऑफिस है और आप… बॉस से भी बड़े बॉस!
मालिक (हँसते हुए): और सैलरी?
रामू: वही है मालिक – इमोशनल मोटिवेशन, दो रोटियां और थोड़ी डाँट फ्री में।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मालिक: हर बार छुट्टी मांगते हो! अब क्या बहाना है?
रामू: मालिक, आज मेरी बीवी मायके से फोन पर चिल्लाई थी…
मालिक: अरे! वो तो रोज़ चिल्लाती होगी!
रामू: हाँ, पर आज उसने कहा – “घर आके बताऊंगी”।
तो मालिक, मैं रिसीव करने जा रहा हूँ – डर के मारे!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मालिक (गुस्से में): रामू! जब मैं घर में आया तो तुमने ‘नमस्ते’ तक नहीं कहा!
रामू (मुस्कराते हुए): मालिक, मैं सोच रहा था रोज़-रोज़ तो आप आते ही हो…
कभी मेहमान बनके आओ, तो स्वागत भी करूं।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मालिक: आज दाल में कुछ काला लग रहा है।
रामू: मालिक, किचन में तो गैस थी, सिलेंडर था, हाथ थे… बस मसाले नहीं थे।
मालिक: तो दाल क्यों बनाई?
रामू: मालिक, आपकी तरह उम्मीद थी कि बिना मसाले के भी कुछ ‘बन’ जाएगा।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मालिक (शेखी मारते हुए): मैं MBA कर चुका हूँ!
रामू: मालिक, मैं भी MKA कर चुका हूँ।
मालिक: MKA? ये कौन सी डिग्री है?
रामू: “Masters in Kaamwali Assistance” – झाड़ू, पोछा, बर्तन… सब आता है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
रामू: मालिक, आप हर वक़्त वादा करते हो – “सैलरी बढ़ेगी, बोनस मिलेगा…”
मालिक: तो?
रामू: फिर हर बार कहते हो – “स्थिति ठीक नहीं है”।
आप भी नेता बन जाओ मालिक, टैलेंट है आपके अंदर!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मालिक: मैंने Alexa खरीदी है, अब आवाज़ से सब चलेगा!
रामू: वाह मालिक! तो अब “Alexa, लाइट ऑन”, “Alexa, पंखा चालू”…
मालिक: हाँ, बहुत सुविधाजनक है।
रामू: फिर मुझे भी सेट करो – “Ramuksha, पानी लाओ”, “Ramuksha, चाय बनाओ”!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मालिक: रामू, तुम बहुत धीरे-धीरे काम करते हो!
रामू: मालिक, मैं काम नहीं करता… सेवा करता हूँ।
सेवा में स्पीड नहीं, भावना देखी जाती है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
रामू: मालिक, 5 साल से आपके यहाँ काम कर रहा हूँ। आज तक छुट्टी नहीं ली।
मालिक: वाह! तो तुम इनाम चाहते हो?
रामू: हाँ मालिक… बस इतना कर दो – कभी एक दिन मुझे मालिक बोल दो।
मालिक (मुस्कराकर): चलो ठीक है… आज से तुम “घर के मालिक” और मैं “ऑफिस का नौकर”।
रामू: तो फिर आज झाड़ू आप लगा लीजिए!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check