कर्नाटक सरकार के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने कर्नाटक के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का समर्थन किया है. कहा है कि कोई भी धर्म जो समान अधिकार नहीं देता या इंसानों से इंसानों की तरह व्यवहार नहीं करता है, वह बीमारी के जैसा है. इससे पहले उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी,
जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है. मीडिया से बात करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि कोई भी धर्म, जो असमानता को बढ़ावा देता है और इंसान होने की गरिमा का हनन करता है तो वह धर्म नहीं है.प्रियांक खरगे ने कहा कि एक देश, एक चुनाव, विपक्षी गठबंधन इंडिया से ध्यान हटाने की कोशिश है. भाजपा डरी हुई है.
वह महामारी, मणिपुर हिंसा या चीन के अतिक्रमण को लेकर संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाते हैं. हमें इसके लिए पांच से ज्यादा संविधान संशोधन करने होंगे. मैं प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह लोकसभा के रिसर्च विभाग द्वारा सुझाए गए इसके पक्ष-विपक्ष पर गंभीरता से गौर करें.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check