राजकुमार राव का नाम उन चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार है, जो अपने दमदार अभिनय के लिए लोकप्रिय हैं। राजकुमार की ‘श्रीकांत’ 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब उनकी एक और पिक्चर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ इसी महीने रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इसी बीच एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने को लेकर बात की है. बातचीत में उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में एक स्टार किड की वजह से उन्हें एक फिल्म गंवानी पड़ी थी.
एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ इसी साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी दिखेंगी. पिक्चर की रिलीज डेट 31 मई है. एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने को लेकर बात की है. एक बातचीत में करण जौहर ने राजकुमार राव से पूछा कि क्या इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने की वजह से उन्हें फिल्म की कास्टिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ा? इसके जवाब में राजकुमार ने उस किस्से को शेयर किया जब एक स्टार किड की वजह से रातों-रात उन्होंने एक फिल्म गंवा दी थी.
राजकुमार राव ने बताया कि जब वो मुंबई आए थे तो उन्हें सलाह दी गई थी कि कनेक्शन बनाने के लिए उन्हें पार्टी में शामिल होना चाहिए. नेटवर्किंग की वैल्यू समझते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ कनेक्शन बनाने के लिए किसी पार्टी में जाना उन्हें सही नहीं लगता. करण ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कभी किसी पार्टी में रोल ऑफर हुआ है या उन्होंने कभी किसी को रोल ऑफर होते देखा है?
एक्टर ने इस बात से इनकार किया और कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा. राजकुमार राव ने कहा, “मेरे मामले में, जो हुआ वह ये था कि मुझे एक फिल्म करनी थी और ऐसा नहीं था कि मुझे रातों-रात वो फिल्म ऑफर की गई थी. फिर कोई आता है, जिसकी जान-पहचान है और वो एक स्टार किड है. उसे वो रोल दे दिया जाता है. मुझे लगता है कि ये गलत है. सिर्फ इसलिए कि आप चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं और आप लोगों को जानते हैं इसका मतलब ये नहीं है कि आप किसी के साथ ऐसा करें.”
कुछ समय बाद मुझे एक फिल्म भी मिल गई। लेकिन एक स्टार किड की वजह से रातोंरात मेरे हाथ से वो फिल्म निकल गई और मैं कुछ भी नहीं कर सका। हालांकि मैं उस स्टार किड का नाम रिवील नहीं करूंगा। इस तरह से राजकुमार राव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check