शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म का एक-एक डायलॉग फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. फिल्म का एक डायलॉग वायरल हो रहा है. इसे लेकर बहुत बवाल हुआ है. ये शाहरुख खान का डायलॉग है. शाहरुख कहते हैं- ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर.’ इस डायलॉग को लेकर जवान के राइटर ने खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि शुरुआत में ये डायलॉग स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था.
शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले आया था. ट्रेलर में ये डायलॉग विक्रम राठौर क्लाइमैक्स में बोलते हैं. शाहरुख के इस डायलॉग को लोगों ने आर्यन खान के अरेस्ट से लिंक कर दिया था. आर्यन को 25 दिन जेल में रहने के बाद बेल मिल गई थी. बाद में क्लीन चिट भी मिल गई थी.
डायलॉग राइटर ने किया खुलासा
जवान के डायलॉग राइटर सुमित अरोड़ा ने एक स्टेटमेंट में इस बारे में बात की. इस डायलॉग को शूटिंग के दिन ही शामिल किया गया था. ये एक ऐसी कहानी है जो आपको फिल्म मेकिंग के जादू पर विश्वास कराएगी. वो लाइन ऑरिजिनल ड्राफ्ट में नहीं थी. जब एसआरके सर का किरदार ये डायलॉग कहता है तो ऐसा लगता है कि वो पहले से मौजूद थी. हम सभी जानते थे कि यह बिना किसी डायलॉग के भी एक पावरफुल मूमेंट है लेकिन शूटिंग के दौरान लगा कि एक लाइन होनी चाहिए, इस आदमी को कुछ बोलना चाहिए.
उसी टाइम शामिल किया गया डायलॉग
सुमित ने आगे कहा- मैं उस समय सेट पर था तो मुझे बुलाया गया और उस सिचुएशन को देखकर मेरे मुंह से जो डायलॉग निकला वो था- बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर. उस समय ऐसा लगा ये उस पल सबसे सही लाइन है कहने के लिए. ये फिट हो गई. एटली और एसआरके सर दोनों को ये सही लगा और सीन शूट किया गया.
यह भी पढे –
किफायती कीमत पर Infinix Hot 30 5G स्मार्टफोन का स्टाइलिश लुक जीत सकता है दिल, फीचर्स भी दमदार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check