फलों और सब्जियों के रंगों से पता चलता है उनके फायदे और एंटीऑक्सीडेंट, जानिए हर रंग का क्या मतलब है

स्वाद से पहले हम सब्जियों को उनके रंग से पहचानते हैं. फल और सब्जियाँ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये कई एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों से भरपूर होते हैं। बाजार में हर मौसम में कई सब्जियां उपलब्ध होती हैं, जिनका रंग अलग-अलग होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फलों और सब्जियों में ये रंग कहां से आते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि फलों और सब्जियों के अलग-अलग रंग उनके अलग-अलग फायदों का संकेत देते हैं। अगर आप फलों और सब्जियों की कलर कोडिंग समझ लेंगे तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

लाल रंग- कुछ लाल रंग के फल और सब्जियाँ हैं- टमाटर, लाल मिर्च, तरबूज, स्ट्रॉबेरी और रसभरी आदि। लाल रंग की सब्जियों में लाइकोपीन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर से लड़ने में सहायक होता है। इन्हें खाने से और भी कई फायदे मिलते हैं, लेकिन सबसे अहम ये है कि ये ट्यूमर को बढ़ने से रोकते हैं और धमनियों को सख्त होने से रोकते हैं।

पीला और हरा- हरी सब्जियों में ल्यूटिन ज़ेक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस ऑक्सीडेंट के सेवन से आंखों के रेटिना, मैक्युला और लेंस लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। इसलिए आपकी देखने की क्षमता आपका लंबे समय तक साथ देती है। ये सब्जियां और फल इस प्रकार हैं- हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकोली, तरबूज, एवोकाडो, पीली शिमला मिर्च, कीवी आदि।

नारंगी रंग- नारंगी रंग के फल और सब्जियाँ इस प्रकार हैं – गाजर, संतरा, कीनू, नींबू, अंगूर, पपीता, अनानास, बेर आदि। नारंगी (वसंत) रंग एक विशेष एंटीऑक्सीडेंट का सूचक है, जिसे बीटा कैरोटीन कहा जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करता है और इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।

सफ़ेद या हरा सफ़ेद- सफेद रंग के फल और सब्जियां हैं- प्याज, लहसुन, मूली, मशरूम, अजवाइन, शतावरी आदि। इन फलों और सब्जियों में एली सल्फाइड नामक एक विशेष साइटोकेमिकल होता है। यह साइटोकिन कैंसर को खत्म करने में बहुत फायदेमंद पाया गया है। इसके अलावा यह हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

बैंगनी या लाल+बैंगनी- बैंगनी रंग के भी ढेर सारे फल और सब्जियां मौजूद हैं, जैसे- काले अंगूर, रेड वाइन, चेरीज, ब्ल्यू बेरीज, करौंदे, ब्लैक बेरीज, स्ट्रॉबेरीज, प्रून्स, बैंगन, सेब आदि। इस रंग के फलों सब्जियों में एंथोसियानिन्स  मौजूद होता है। ये सभी फल और सब्जियां कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं और वस्कुलर सिस्टम को स्वस्थ रखते हैं।

यह भी पढ़ें:

बीपी को मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये 4 सीजनल फल, कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर और तबीयत रहेगी दुरुस्त