शाहरुख खान की फिल्म जवान एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, तो वहीं साउथ स्टार थलापति विजय भी अपनें फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तकह से तैयार हैं. की फिल्म ‘लियो’ भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. थलापति की मचअवेटेड फिल्म ‘लियो’ ‘जवान’ को टक्कर देने के लिए जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
थलपति अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं. वहीं फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म के अपडेट शेयर कर रहे हैं.
करोड़ों का किया बिजनेस
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 19 अक्टूबर दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही करोड़ों का बिजनेस कर लिया है.
विदेशों में छाई थलापति की लियो
फिल्म को लेकर यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में गजब का क्रेज देखने को मिला रहा है. इस बात का अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है. 7 सितंबर से यूके में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई है और महज 5 दिनों के अंदर फिल्म ने 1 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ये कलेक्शन रिलीज के पहले दिन का है. वहीं इससे पहले विदेशों में विजय की किसी भी फिल्म की एडवांस बुकिंग नहीं हुई.
संजय दत्त भी आएंगें नजर
बता दें कि इस मल्टी स्टारर फिल्म में बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त भी धमाका करते हुए नजर आएंगे. वहीं थलपति विजय और संजय दत्त के अलावा फिल्म में तृषा, गौतम वासुदेव मेनन, मिसकीन, अर्जुन,प्रिया आनंद और किरन राठौड़ भी अहम भूमिकाओं में होंगे.
यह भी पढे –
जानिए,आंखों के पीछे सिर में होने वाले दर्द का यह होता है कारण, ऐसे पाए छुटकारा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check