बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का टीजर जारी किया गया है, जिसमें एक प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है। अवार्ड विनिंग ऐड फिल्म मेकर शीर्ष गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी यह फिल्म आश्चर्यजनक के साथ ही मनोरंजक भी है।
इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अहम भूमिका निभा रहे हैं।इस फिल्म में दर्शकों को बहुत आनंद आएगा, क्योंकि वे प्यार, हंसी और मॉडर्न रिलेशनशिप से खुद को रिलेट कर पाएंगे। ‘दो और दो प्यार’ का म्यूजिक निश्चित रूप से आपके दिल को छू जायेगा।
यह टीजर भावनाओं, मजेदार संवादों और रिश्तों के उलझे जाल को दर्शाता है। एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म दो और दो प्यार का निर्देशन करके शीर्षा गुहा ठाकुरता अपना फीचर डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check