तंज़ीम मेरानी ने पांचवें दिन खत्म किया अनशन, मिला लिखित आश्वासन

राजस्थान के जयपुर में पांच दिनों से चल रहा तिरंगा गर्ल तंज़ीम मेरानी का अनशन सोमवार को समाप्त समाप्त हो गया। यह अनशन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) तथा विधायक गोपाल शर्मा ने जूस पिलाकर तुड़वाया।

तंज़ीम मेरानी का अनशन समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को जल्द लागू करने, शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर पूर्ण प्रतिबंध तथा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) जल्द लागू करने को पिछले पांच दिनों से चल रहा था।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से लिखित आश्वासन भी दिया गया है।

अनशन के पांचवे दिन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ विधायक गोपाल शर्मा अनशन स्थल पहुंचे और तंजीम को जूस पिलाकर उसका अनशन तुड़वाया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि स्कूलों में सभी छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म में ही पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। अगर कहीं इसका उल्लंघन हुआ मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने समान नागरिक संहिता के लिए मंत्री परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखने और नागरिकता संशोधन कानून केंद्र सरकार की योजनानुसार लागू करने का आश्वासन दिया।

 

कौन है तिरंगा गर्ल तंजीम मेरानी? (Who is Tiranga Girl Tanzim Merani?)

कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराने वाली तंजीम मेरानी को तिरंगा गर्ल के नाम से जानते हैं। तिरंगा गर्ल तंजीम मेरानी देश के वीर जवानों को राखी बांधने तथा उनका हौसला बढ़ाने कश्मीर पहुंची। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अन्ना हजारे के समर्थन में तंजीम मेरानी लोगों को जागरूक किया। तंजीम ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के खिलाफ मुकदमा दायर किया। देशहित में कई बड़े आंदोलनों मे हिस्सा लिया। इनके सभाओं में भारी भीड़ इकट्ठा होती है। विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखने वाली तिरंगा गर्ल तंजीम मेरानी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून तथा Uniform Civil Code लागू कराने के लिए अभियान की शुरुआत की है।