गर्मियों में कील मुंहासों से दूर रहने के लिए बरतें ये सावधानियां

गर्मी के मौसम में त्वचा झुलस जाती है साथ ही थोड़ी सी लापरवाहि की वजह से आपको कई और मुसीबतों का सामना कारण पड़ सकता है पसीने और तेज धूप की वजह से हम में से ही कई लोगों को स्किन इंफेक्शन की समस्या से जूझना पड़ जाता है  कभी कभी हमारे चेहरे पर कील मुंहासे की समस्या भी दिखाई देने लगती हैं। यदि आप भी गर्मी में चेहरे पर मुंहासे की समस्या से परेशान हैं तो आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है।  आप को अपनी डाइट में उचित आहार को शामिल करना चाहिए जिससे ये पिंपल्स, ब्लैकहेड्स का सफाया हो सके आइए जानते है मुंहासों के होने की वजह,

क्या हैं मुंहासे

मुंहासे को एक्ने वल्गैरिस भी कहा जाता है, आपकी त्वचा पर इसकी वजह से व्हाइटहेड्स, पिंपल्स होने लगते है। मुँहासे का कोई एक मुख्य कारण नही होता हैं और इसके कई और भी कारण हो सकते हैं। युवावस्था के दौरान भी एण्ड्रोजन नाम का एक सेक्स हार्मोन की वजह से भी मुंहासे चेहरे पर होने लगते हैं।

मुंहासे क्यों बढ़ जाते है?

अगर आप अपनी तैलीय त्वचा पर किसी केमिकल युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है तो मुंहासे तेजी से आने लगते हैं। कुछ दवाओं की वजह से भी भी चेहरे पर मुंहासे की संख्या बढ़ने लगती  है। किशोरावस्था के कारण भी मुंहासे होते हैं, जो बहुत अधिक धूम्रपान करते हैं, उन लोगों में mei भी देखने को मिलते है।

गर्मी के मौसम में हम सभी को इन चीजों का करना चाहिए,

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड आइटम्स

हम सभी को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड आइटम्स को ही शामिल करना चाहिए। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ के सेवन से खून में शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।जो लो ग्लाइसेमिक फूड आइटम्स होते है इन से मुंहासे भी कम होते हैं। इसके लिए दाल, गाजर, हरे  सब्जियां, मशरूम, कीवी, संतरे, किशमिश आदि का सेवन हम सभी को करना चाहिए।

विटामिन रिच फूड

मुंहासों न ही इसके लिए  विटामिन A, E और D से भरपूर खानों का सेवन करना चाहिए। विटामिन ए और ई का लेवल कम होने की वजह से ही चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। विटामिन को पूरा करने के लिए बादाम, लाल शिमला मिर्च, अखरोट, पालक आदि का सेवन जरूरी है।

जिंक

जिंक का सेवन मुँहासे को रोकने में मदद करता है। जिंक से भरपूर आहार लेकर, मुंहासों का उपचार किया जा सकते हैं। इसके लिए  फलियां, दाने और बीज, साबुत अनाज आदि का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़े:mint leaves: ओरल हाइजीन के लिए पुदीने की पत्तियों को इस्तेमाल करने का सही तरीका, आइए जानें