शैलेश लोढ़ा इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. शैलेश एक शानदार अभिनेता तो हैं हीं वहीं एक फेमस कवि भी हैं. उन्हें सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता की भूमिका से घर-घर पहचान मिली थी. पिछले साल, एक्टर द कपिल शर्मा शो में भी दिखाई दिए थे. हालांकि कपिल के शो की शैलेश ने आलोचना की थी जिसकी एक पुरानी क्लिप इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब, एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और सफाई दी है.
द कपिल शर्मा शो को लेकर शैलेश लोढ़ा ने दी सफाई
शैलेश लोढ़ा पिछले साल द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे. वहीं लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में उनसे शो में उनकी उपस्थिति और उसके तुरंत बाद हुई ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया था. इस पर शैलेश ने कहा, “कपिल और मैंने एक साथ काम किया है और 2012 में हमने सिंगापुर में एक साथ शो किया था. मैं उस समय जो कहना चाह रहा था वह था कि बुआ, दादी का मेहमानों के साथ फ्लर्ट करना हमारी संस्कृति के अनुसार सही नहीं है और मैं अब भी इस पर कायम हूं. मैं इस तरह की कॉमेडी से असहमत हूं, मैं सहज नहीं हूं.
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनके शो में कभी नहीं जाऊंगा और दुनिया को नहीं बताऊंगा कि मैं क्या कर रहा हूं? मैं उनके शो में गया और हिंदी कविता की ताकत दिखाई. जब मैंने अपनी कविता ‘मां’ सुनाई तो शो में मौजूद हर शख्स की आंखों में आंसू थे. मैं वहां गया और साथ ले गया कविता की ताकत. एक कलाकार के रूप में कपिल इसमें कोई शक नहीं कि वह महान हैं और एक दोस्त हैं.
शैलेश के बिग बॉस 17 में नजर आने की चर्चा है
पिछले कुछ दिनों से शैलेश लोढ़ा के सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आने की खबरे हैं. उनके शो में कंफर्मेशन की पुष्टि बिग बॉस 17 अपडेट्स नाम के एक इंस्टा पेज द्वारा की गई थी. हालांकि ना तो मेकर्स और ना ही एक्टर ने इसे लेकर कोई ऑफिशियली कंफर्मेशन दी है.
यह भी पढे –
जानिए,प्रेगनेंसी में इन फलों को खाने से हो सकता है गर्भपात, इसे भूलकर भी न खाएं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check