बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म ”स्वदेश” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी का इटली में कार एक्सीडेंट हो गया है। घटना के वक्त गायत्री जोशी अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ लेम्बोर्गिनी कार में यात्रा कर रही थीं।
हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए। हालांकि जिस फेरारी कार से उनकी टक्कर हुई उसमें सवार एक स्विस जोड़े की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय ने एक लग्जरी कार रेस में हिस्सा लिया। घटना के वक्त उनकी लेम्बोर्गिनी कार के पीछे कई अन्य लग्जरी कारें चल रही थीं। इसी दौरान मिनी ट्रक को ओवरटेक करते समय गायत्री और विकास की कार आगे चल रही फरारी से टकरा गई। इस हादसे में फेरारी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही फेरारी में आग लग गई। हादसा इटली के सार्डिनिया इलाके में हुआ।
इस गंभीर और बेहद दर्दनाक हादसे के बाद एक्ट्रेस गायत्री ने स्थानीय मीडिया से बातचीत की। साथ ही उन्होंने इस हादसे के बारे में भी जानकारी दी। गायत्री के मुताबिक वह अपने पति विकास के साथ इटली जा रही थी। हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए हैं। हालांकि उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। गायत्री जोशी कई सालों से फिल्मों और बॉलीवुड से दूर हैं। ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय से शादी के बाद वह अपनी सोशल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। पुलिस अब उक्त दुर्घटना मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check