महेश बाबू (Mahesh Babu) साउथ सिनेमा (South Cinema) के बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ काफी हैंडसम और चार्मिंग भी हैं. एक्टर के आज लाखों लोग दीवाने हैं. हाल ही में महेश बाबू की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है. जिसमें वो नए लुक में नजर आ रहे हैं. महेश की इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं.
आलिम हकीम ने शेयर की महेश के नए लुक की तस्वीर
दरअसल महेश बाबू की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है. तस्वीर में वो महेश के साथ मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में महेश ग्रीन टीशर्ट के साथ एक स्टालिश जैकेट पहने हुए मेकअप रूम में बैठे नजर आ रहे हैं. जो अपने न्यू हेयर स्टाइल में बहुत ही ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं.
फैंस ने एक्टर के न्यू लुक पर कही ये बात
इस फोटो को शेयर करते हुए आलिम ने कैप्शन में लिखा – ‘सुपरस्टार महेश बाबू @urstrulymahesh..बाल टॉक्स..’ आलिम की शेयर की गई ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसपर उनके फैंस कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे हैं. साथ ही कुछ यूजर्स महेश के लुक को ब्लॉकबस्टर लुक बता रहे हैं.
इस फिल्म में नजर आने वाले हैं महेश बाबू
वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू बहुत जल्द फिल्म ‘गुंटूर करम’ में नजर आने वाले हैं. एक्टर की ये फिल्म त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित की गई है. फिल्म में महेश बाबू के अलावा श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू और राम्या कृष्णा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. माना जा रहा है कि ये फिल्म एक्टर की लाइफ में गेम चेंजर फिल्म साबित हो सकती है.
यह भी पढे –
पीरियड्स में नहीं रखेंगी हाइजीन का ख्याल तो इस गंभीर सिंड्रोम की हो सकती हैं शिकार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check