बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं का पहला गाना देश पहले रिलीज हो गया है।विनोद भानुशाली निर्मित ‘मैं अटल हूं’ देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभाया है।
इस फिल्म को रवि जाधव ने निर्देशित किया है और इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है।फिल्म मैं अटल हूं का पहला गाना देश पहले रिलीज हो गया है।जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए
इस गाने का लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखा है। पायल देव ने इस गाने को कंपोज किया है।गाने का वीडियो शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, दुनिया के सारे सुख पीछे, मेरा देश पहले।फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024 को रिलीज की जाएगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check