रितेश पांडे और सपना चौहान की फिल्म आसरा का गाना ‘नैना पिया संग लागल सखी रे’ रिलीज हो गया है।नैना पिया संग लागल सखी रे के वीडियो में रितेश पांडे और सपना चौहान क्यूट कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है।इस गाने के वीडियो की शुरुआत में सपना रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं और वह अपने प्रेमी की याद ताजा कर रही हैं।
वह गाते हुए कह रही हैं कि ‘दिल के बेचैनी हमरा बढ़ते ही जाता, धेअरिया जइसन देहिया उँघियाता, प्रेम के रथ पे चढ़ि के सजन संग, निदिया चैना भागल सखी रे, नैना पिया संग लागल सखी रे, नैना पिया संग लागल…’वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत आसरा के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं इसकी सह निर्माता निवेदिता कुमार है। इसके निर्देशक अनंजय रघुराज हैं।
फिल्म के राइटर राकेश त्रिपाठी, डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल, बिजनेस हेड इमरोज अख्तर, म्यूजिक रजनीश मिश्रा, साजन मिश्रा एवं शुभम तिवारी, लिरिक्स रजनीश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, शुभम सेगेरावल और दुर्गेश, एडिट कोमल वर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मनोज गुप्ता, दिलीप मिस्त्री और महेश आचार्य, बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती, एक्शन प्रदीप खड़के और दिनेश यादव, टीज़र और ट्रेलर विकास पवार, पोस्ट प्रोडक्शन 3स्टूडियो, कॉस्टयूम डिजाइनर बादशाह खान, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राजेश सिरसट, प्रोडक्शन मैनेजर अख्तर, सोनू हैं। फिल्म में मुख्य रूप से रितेश पांडेय, सपना चौहान, नेहा पाठक, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, अनिता रावत, साहिल सिद्दीकी, महेश आचार्य, संदीप यादव, संजीव मिश्रा, रंभा साहनी, स्वास्तिका राय सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check