बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून 2024 को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। लंबे समय से साथ रह रहे सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंधकर अपनी फॉरएवर जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं।आगे बताया गया है कि उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के अलावा, ‘हीरामंडी’ की पूरी कास्ट शादी की शोभा बढ़ाएगी।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह पता चला है कि सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से अपने ‘डबल एक्सएल’ को-एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। हालाँकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की अटकलों पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनकी दोस्ती और बार-बार एक साथ दिखने से डेटिंग की अफवाहें उड़ती रहती हैं। रेड कार्पेट पर साथ चलने से लेकर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने तक, सोनाक्षी और जहीर अपने रिश्ते से प्रशंसकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग इनविटेशन के बारे में भी जानकारी दी गई है, जिसे शोबिज इंडस्ट्री में भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, इनविटेशन को एक मैगजीन के कवर की तरह डिज़ाइन किया गया है और इसमें एक नोट है, जिसमें लिखा है, “अफवाहें सच हैं।” इसके अलावा, कपल ने अनुरोध किया है कि मेहमान फॉर्मल ड्रेस में आएं और शादी का जश्न मुंबई के ‘बास्टियन’ में होगा।
आपको बता दे की इससे पहले, ‘हीरामंडी’ की पूरी लीड कास्ट नेटफ्लिक्स की कॉमेडी सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई दी थी और सीरीज में काम करने के अपने अनुभवों के बारे में बात की थी। बातचीत के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने सोनाक्षी को उनकी शादी के बारे में चिढ़ाते हुए पूछा था, “आलिया की शादी हो गई, कियारा की शादी हो गई। ‘हीरामंडी’ में आपका किरदार निगेटिव है या पॉजिटिव?” कपिल की इस बात पर दर्शक हंसने लगे और सोनाक्षी ने जवाब दिया, “बस आप जले पे नमक डाल रहे हो ना। वो जानता है मुझे कितने ज़ोर से शादी करनी है। ‘हीरामंडी’ भी खत्म हो गई, मेरी शादी नहीं हुई।”
यह भी पढ़ें:
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले से आहत हुए बॉलीवुड सितारे, मांगी पीड़ित परिवारों के लिए दुआ
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check