लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के कुछ चमत्कारी घरेलु उपाय

जैसा की आप सभी को यह मालूम होगा की लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। लीवर को हम यकृत नाम से भी जानते हैं। इसका काम है हमारे शरीर से नुकशानदायक पदार्थों को छानकर बाहर करना । लीवर मेटाबॉलिज़्म की प्रक्रिया को सही से करने में भी हमरी मदद करता है। इसलिए यह बहुत ही आवश्यक है कि हमारा लीवर स्वस्थ हो नहीं तो हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।

लीवर को स्वस्थ रखने के घरेलु उपाय :-

व्यवस्थित जीवनशैली :-

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले हमें अपने जीवनशैली को अनुशासित रखना होगा है। इसके पर्याप्त नींद भी आवश्यक होता है। सभी काम को अपने टाइम पर होना ज़रूरी होता है। एक ही जगह बैठकर कार्य नहीं करना चाहिए बीच बीच में थोड़ा चलते फिरते भी रहना चाहिए।

धूम्रपान का त्याग करे :-

धूम्रपान का सेवन हमरे लीवर के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है। इसीलिए अगर आप सिगरेट या शराब का सेवन करते हैं तो बिलकुल छोड़ दें।

मोटापा से बचे :-

शरीर में अधिक वसा का एकत्र होना विभिन्न बीमारियों को आमंत्रण देता है। अधिक वसा न सिर्फ़ शरीर को मोटा करता है बल्कि ये लीवर की कार्यशैली को भी प्रभावित करती है। इससे फैटी लीवर जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

इसलिए प्रतिदिन सुबह उठकर हमें टहलना चाहिए ,या व्यायाम करना चाहिए।इससे मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहता है।

जंक फ़ूड के उपयोग से बचे :-

आज कल जंक फ़ूड बहुत प्रचलन में है वैसे तो जंक फ़ूड जैसे कि पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक, चौमीन आदि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं लेकिन इनके ज़्यादा सेवन से लीवर को हानि हो सकती है। दरअसल जंक फ़ूड और कोल्ड ड्रिंक में शुगर की काफ़ी अधिक मात्रा पाई जाती है।

संतुलित आहार का सेवन :-

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए ।हमें अपने आहार में मिनरल्स तथा विटामिन्स से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

लहसुन का सेवन करें :-

लहसुन को रोजाना अपने आहार में किसी ना किसी रूप में जरूर शामिल करना चाहिए ,लहसुन एक प्राकृतिक डिटॉक्सीफाईयर की तरह कार्य करता है जो लीवर को अपना काम सुचारु रूप से करने के लिए प्रेरित करता है।

चुकंदर का सेवन :-

चुकंदर हमारे शरीर में खून को बढ़ाने का कार्य करता है ,और लीवर की कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है।

नींबू का उपयोग करें :-

नीबू लीवर की कोशिकाओं को सक्रिय करने के लिए अहम भूमिका निभाता है।

हल्दी का उपयोग करें :-

हल्दी लीवर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने का कार्य करती है। इससे लीवर को पुनर्जीवित होने में मदद मिलती है और लीवर की कार्यक्षमता भी अच्छी होती है।

सेब का सेवन :-

सेब शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह भी लीवर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है।

अख़रोट का सेवन :-

अख़रोट में एमिनो एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। एमिनो एसिड शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को अलग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये ओमेगा थ्री फैटी एसिड तथा ग्लूटाथिओन नामक तत्वों से भी भरपूर होता है।

यह भी पढ़ें:

Vitamin D की कमी से होने वाले रोग, कारण, लक्षण, और उपाय