धड़कते हुए दिल को कोलेस्ट्रॉल की बुरी नजर से बचाने के लिए कुछ असरदार टिप्स

इस धड़कते हुए दिल का खास ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। वैसे तो हम सभी जानते है की दिल हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है कई बार हममें से अधिकतर लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हो जाते है। अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे है तो हम आपको बता दे की यह समस्या आपको हृदय रोग से जुड़ी बीमारियों में धकेल सकती है। जो लोग कोलेस्ट्रॉल की बीमारी से ग्रस्त होते है उन्हे इसका  सबसे अधिक डर होता है। लेकिन ऐसा माना गया है की यह जोखिम नियंत्रित किया जा सकता है। लाइफस्टाइल और खानपान का सही तरीका अपनाकर हम बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है और गुड कोलेस्ट्रॉल कोलेस्ट्रॉल को शरीर में बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते है कुछ असरदार टिप्स को फॉलो कर आप भी धड़कने वाले दिल को बीमार होने से बचा सकते है,

  • अलसी को सुपरफूड माना गया है इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में गुड कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते हैं और बैड कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को कम करते हैं। हम सभी को अपनी डाइट में अलसी का सेवन अवश्य करना चाहिए।
  • लहसुन को प्रतिदिन सुबह सेवन करने से शरीर में कई बीमारियां दूर रहती है। इसका सेवन करने से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है।
  • फाइबर रिच फूड का सेवन हम सभी को अवश्य करना चाहिए जैसे ओट्स, फ्रूट्स और रेशेदार सब्जियां इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में घुलनशील फाइबर पाए जाते है।जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित नही होने देता है।
  • ताजा फल का सेवन और नट्स हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।  इन सभी में हाई फाइबर पाया जाता है।
  • डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कम से कम करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, घी, दही इन सभी में फैट की मात्रा अधिक होती है ऐसे फूड आइटम से दूरी बनाकर रखने में समझदारी होती है।अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा होने के कारण हम सभी को इन्हे नही उपयोग करना चाहिए।
  • हम सभी को नियमित रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम अवश्य करना चाहिए।  एचडीएल जो की गुड कोलेस्ट्रॉल होता है, उसको बढ़ाने और एलडीएल जो की बाद कोलेस्ट्रॉल होता है उसको काम करने के लिए  हमें सक्रिय रहना अतिवावश्यक है।
  • अपने खाने के तेल के लिए सही तेल का चुनाव बहुत ज़रूरी है हम सभी को ऑलिव आयल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऑलिव आयल में मौजूद गुड फैट पाया जाता है जोकि हार्ट को लाभ पहुंचाती है। हमेशा एक्स्ट्रा-वर्जिन ऑलिव आयल का इस्तेमाल करना सही है।

यह भी पढ़े:नाश्ते में इन चीजों का सेवन बना सकता है आपको पेट का मरीज