नाश्ते में इन चीजों का सेवन बना सकता है आपको पेट का मरीज

नाश्ता हमेशा ऐसा होना चाहिए जिससे आपको भरपूर एनर्जी मिले और आप पूरे दिन एक्टिव रह सके। आपने सुना होगा ब्रेकफास्ट हमेशा राजा की तरह करना चाहिए। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण खाना होता है। नाश्ते में हमेशा ऐसा कुछ खाए जिससे हमें दिनभर के कामों को करने के लिए अच्छी ऊर्जा  मिलें। सुबह का नाश्ता प्रोटीन कार्ब और गुड फैट से सम्मिलित होना चाहिये। लेकिन हम स्वाद की वजह से अपने ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमारे पाचन को और शरीर दोनो को ही नुकसान पहुंचता है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। जब हम कुछ अनहेल्दी नाश्ता करते है तो उसे करने के बाद पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसी समस्या सेव बचने के लिए हम सभी को अपने नाश्ते नई स्वस्थ आहार ही लेना चाहिए। आइए जानते है ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते है,

हम सभी अपने नाश्ते के साथ चाय या कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं, हम सभी को इसकी लत सी लग जाती है। अगर हम इसका सेवन आवश्यकता से अधिक या फिर सुबह खाली पेट करते है तो हम सभी को गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, इसमें कैफ़ीन की मात्रा का ज्यादा सेवन करते है तो ये एसिडिटी की समस्या का मुख्य कारण बनता है।

जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं। ज्यादा शुगर हमें तुरंत ऊर्जा तो प्रदान करती है लेकिन इससे वजन बढता है और साथ ही टाइप टू डायबिटीज और दिल की समस्या का कारण भी बन सकता हैं। चीनी के सेवन से मोटापा बढ़ता है और इसकी वजह से पर से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है।

मक्का और कॉर्न के नाम से जाना जाने वाला अनाज में सेल्यूलोज नाम का फाइबर पाया जाता है, पेट में गैस का कारण बनता है। इसलिए नाश्ते में मक्के का सेवन करने नही करना चाहिए। इसकी जगह आप दलिया,ओट्स  जैसे हेल्थी फाइबर का उपयोग कर सकते हैं।

सुबह नाश्ते में अगर गरमा-गरम पराठे परोस दिए जाए तो क्या ही बात है इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। परांठे हमारी सेहत को नुकसान करते है ये हमारे शरीर में गैस बनाते है।  इन्हें नाश्ते में नही खाना  चाहिए।

यह भी पढ़े:दर्जन भर बीमारियों को खत्म करने का राज छिपा है सिर्फ इस पानी में आइए जानें