चेहरे के जिद्दी मुंहासों के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे

मुंहासे हमारी चेहरे की सुंदरता को बदसूरत बना देते है। साथ ही हमारे चेहरे की रंगत को भी बिगाड़ कर रख देते हैं। वैसे तो इनसे छुटकारा पाने के लिए हम चाहे तो बाजार में मिलने वाली क्रीम और दवाइयों का इस्तेमाल करते है लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई भी फायदा नहीं मिलता है। अगर आप भी मुंहासे की समस्या से परेशान है तो आप  अपने घर में ही उपस्थित चीजो का उपयोग कर आपको बेमिसाल लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन घरेलू उपायों के बारे में,

बेकिंग सोडा

हम सभी के घरों में  बेकिंग सोडा तो इस्तेमाल होता ही है आपको बता दें की मुंहासों को दूर करने के पिए ये बेहद मददगार है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते है जिसकी वजह से मुंहासों को खत्म करने में मदद मिलती है। बेकिंग सोडा को पानी का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को धो लें।

बर्फ

अगर आप मुंहासों से परेशान है तो इस पर बर्फ लगाने से फायदे मिल सकते है।  ठंडक को वजह से मुंहासे कम निकलते हैं। जो लोग त्वचा में गांठ हो जाती है और दाने हो रहे होते हैं यह उपाय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। बर्फ को कपड़े में लपेटकर उसे अपने चेहरे पर लगाएं इससे आपको लाभ मिलेगा।

टूथपेस्ट

दांतों की सफाई के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है ये आपके मुंहासों को ठीक कर सकता है,  टूथपेस्ट में  एक तत्व होता है जोकि सिलिका  है जिसे इस समस्या में लाभ पहुंचता है। रात को सोने से पहले मुंहासे पर टूथपेस्ट लगा, सुबह उठकर चेहरे को को धो लें।

यह भी पढ़े:खसखस और दूध का सेवन एक साथ करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, जानें