एक्टर श्रेयस तलपड़े (47) को कल यानी 14 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया। उन्होंने दिनभर अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ की शूटिंग की। इसके बाद उन्हें अटैक आ गया और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल में एडमिट कराया गया। एक्टर की डॉक्टर्स ने एंजियोप्लास्टी की। उनकी ये सर्जरी सफल रही। अब वे ठीक हैं।
अस्पताल प्रशासन ने एक्टर की हेल्थ का अपडेट दिया। उनके मुताबिक, गुरुवार शाम को श्रेयस अस्पताल में एडमिट हुई थे। 10 बजे के करीब उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। अब उनकी तबीयत में सुधार है। कुछ दिनों में वो डिस्चार्ज हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर मुंबई में फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। पूरे दिन काम करने के बाद शाम को श्रेयस घर वापस लौटे। घर लौटकर श्रेयस ने बताया कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब लग रही है। इसके बाद अचानक ही तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अक्षय कुमार ने इंस्टा पर फिल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें श्रेयस भी नजर आते हैं। अक्षय वीडियो में स्टंट कर रहे हैं, उनके पीछे सीढ़ियों पर श्रेयस खड़े हैं। वीडियो में एक्टर्स को मस्ती करते हुए देखा गया। मगर किसी को भनक नहीं थी कि अगलेही पल श्रेयस के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check