भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की आने वाली फिल्म राजाराम की शूटिंग शुरू हो गयी है।फिल्म राजाराम में खेसारीलाल यादव भगवान श्री राम और राहुल शर्मा लक्ष्मण की भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल करेंगे। इस फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म राजाराम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी पर आधारित है।
मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भगवान श्री राम के किरदार को जीने का मौका मिला है। इसके लिए मैं पराग पाटिल और टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री को धन्यवाद देता हूं कि वे हमारी भाषा भोजपुरी में भगवान राम को बड़े स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं और इसमें भगवान राम के किरदार के लिए मुझे चुना गया है। इसके अलावा भी फिल्म की कास्ट बेहद अच्छी है।हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।अपने दर्शकों को विश्वास दिलाता हूँ कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास में मील का पत्थर बनेगी।
वहीं फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने कहा कि फिल्म ख़ास है, इसके लिए मेकिंग भी ख़ास होगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है, उम्मीद है कि फिल्म सबों को पसंद आएगी। पराग पाटिल ने बताया कि फिल्म राजाराम का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान और सुबोध सेठ हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, लेखक अरविंद तिवारी और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का होगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check