गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘देवर मांगे चटनी’ रिलीज हो गया है।
लोकगीत ‘देवर मांगे चटनी’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। लोकगीत ‘देवर मांगे चटनी’ के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपनी सहेलियों से सुसराल में होने वाले कारनामों को बड़े ही निराले अंदाज में बता रही है।
ससुराल में भोजन सेवन के दौरान घरवालों द्वारा क्या-क्या डिमांड की जाती है। हसबैंड की केमेस्ट्री उसके साथ कैसी है और क्या-क्या कारनामे करता है, वह सब काजल बयान कर रही हैं। काजल त्रिपाठी कहती हैं कि…’सोचनी नइहर से नीक ससुरार मिली हो, हमके सास ससुर भसुर के प्यार मिली हो… शादी करके फंस गइनी दइया हो दइया, देवर मांगे चटनी सलाद मांगे सइयां…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘देवर मांगे चटनी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस लोकगीत को शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार शुभम राज एसबीआर हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर साहिल राज, डीओपी सोनू हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
ये भी पढ़े:
ईडी ने अरविंद केजरीवाल के फोन को अनलॉक करने के लिए एप्पल को लिखा खत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check