दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शकुंतला ज़ी अनमोल सिनेमा पर 01 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी ने दर्शकों के दिलों में पहचान बनायी है।
महाकवि कालिदास की भव्य रचना ‘शकुंतला’ पर आधारित फिल्म शकुंतला में सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य किरदार निभाया है। शकुंतला और राजादुष्यंत का विवाह तो हो जाता है लेकिन एक साधु के श्राप के कारण दुष्यंत, शकुंतला के बारे में सब कुछ भूल जाते हैं।
यह एक ऐसी महिला शकुंतला के सफर की कहानी है जिसे अपने प्यार से दोबारा मिलने के लिए हर तरह के जज़्बात, दर्द और सब्र से गुज़रना पड़ता है। फिल्म शकुंतला ज़ी अनमोल सिनेमा पर 01 अक्टूबर को शाम 7 बजे प्रदर्शित होगी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check