राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 21 दिसम्बर को बिहार आएंगे। वे 22 दिसम्बर को भागलपुर जिले में महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट जाएंगे।यहां 9:30 बजे सुबह महर्षि मेंही आश्रम में रह रहे आचार्य साधु-सन्यासियों से मिलकर कई बिंदुओं पर वार्ता करेंगे।
वे महर्षि मेंही पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘महर्षि मेंही-एक व्यक्तित्व एक विचार’ का लुक आउट भी जारी करेंगे।सरसंघचालक के आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। भागलपुर जिला पुलिस विभाग भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है।
अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा महर्षि मेंही आश्रम, कुप्पाघाट के महामंत्री दिव्य प्रकाश के मुताबिक, सरसंघचालक मोहन भागवत 9:30 बजे सुबह कुप्पाघाट परिसर में पहुंचकर महर्षि मेंही परमहंस और संत सेवी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि करेंगे। इसके बाद संतमत प्रवचन के प्रसाल में लोगों को संबोधित करेंगे। फिर महर्षि मेंही पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का लुक आउट जारी करेंगे। इसके अलावा वे कुप्पाघाट के आचार्य व साधु संतों से कई बिंदुओं पर वार्ता करेंगे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check