सान्या मल्होत्रा को आखिरी बार विक्की कौशल के साथ फिल्म सैम बहादुर में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई।पिछले कुछ समय से अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म मिसेज को लेकर चर्चा में हैं। यह मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन का रीमेक है।
मिसेज का प्रीमियरअब तक पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है।अब इस फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल की है।मिसेज हवाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चमकने को तैयार हैं।निर्माताओं ने खुशी जताते हुए लिखा,
हमें यह साझा करते हुए सच से उत्साहित हैं कि सान्या मल्होत्रा अभिनीत हमारी हिंदी फिल्म मिसेज प्रतिष्ठित हवाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में प्रदर्शित की जाएगी।इस फिल्म का निर्देशन आरती कडव ने किया है तो वहीं पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और ज्योतिदेश पांडे इस फिल्म के निर्माता हैं।मिसेज में निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह जैसे कलाकार भी हैं।
ये भी पढ़े:
पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने कहा, ए.आर. रहमान के संगीत का हर नोट विशेष लगता है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check