सान्या मल्होत्रा को पिछली बार शाहरुख खान की फिल्म जवान में देखा गया था, जो सुपरहिट साबित हुई।इन दिनों सान्या अपनी आगामी फिल्म सैम बहादुर को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।इसके अलावा सान्या मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन के हिंदी संस्करण में अभिनय करती दिखाई देंगी,
जिसका नाम मिसेज रखा गया है।मिसेज का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें वह एक गृहिणी की भूमिका में नजर आ रही हैं।यह सशक्त कहानी एक विवाहित लड़की के जीवन पर प्रकाश डालती है, जो रसोई और घर के कामों के बीच अपनी पहचान तलाशती है, जिसे फिल्म फेस्टिवल में क्रिटिक्स पिक कॉम्पिटिशन श्रेणी के तहत भी चुना गया है।
फिल्म का निर्देशन आरती कदव ने किया है, जिसमें निशांत धैया और कंवलजीत सिंह और अन्य कलाकार भी हैं।सान्या की मिसेज का प्रीमियर 17 नवंबर को टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में होगा।इसका निर्देशन आरती कडव ने किया है तो वहीं पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और ज्योतिदेश पांडे इस फिल्म के निर्माता हैं।मिसेज में सान्या के अलावा निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह जैसे कलाकार भी हैं। निर्माताओं ने टीजर के साथ मिसेज से सान्या का पहला लुक साझा किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check