ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकीं सना खान अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश नजर आ रही हैं. फॉर्मर एक्ट्रेस ने खुद को पूरी तरह से इस्लामिक रंग ढंग में डाल लिया है. हाल ही में सना खान ने अपने पति मुफ्ती अनस सैयद और बेटे तारीक जमील के साथ उमराह किया है. सना इससे पहले भी उमराह कर चुकी हैं लेकिन उनके बेटे के साथ ये उनका पहला उमराह है.
सना खान अपने ढाई महीने के बेटे के साथ उमराह पर गई थीं. उनका उमराह पूरा हो गया है और उन्होंने काबा शरीफ से एक खास तस्वीर शेयर की है. सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काबा शरीफ से एक फैमिली फोटो पोस्ट की है जिसमें वे, उनकी गोद में उनका बेटा और उनके पति अनस दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर के साथ सना ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा है.
पोस्ट में बताआ, क्या बनेगा सना खान का बेटा
सना ने लिखा- ‘मैं इसे सालों पहले दिखा चुकी हूं, काबा के पास से एक फैमिली फोटो. उमरा मब्रूक हमारे तारिक जमील को. इस जगह ने मुझे वह सब कुछ दिया है जो मैंने शौहर से मांगा था, जिसका आलिम-ए-दीन, गाइड (मैं अभी भी खुद पर काम कर रहा हूं, मुझे बहुत आगे जाना है) मेरा बेटा (इंशाल्लाह जो आलिम-ए-दीन होगा). एक बात पक्की है कि अल्लाह आपकी नेक दुआ को कभी भी रिजेक्ट नहीं करता है, इसमें देरी हो सकती है लेकिन कभी भी रिजेक्ट नहीं किया जा सकता है.’
शेयर किया था ‘रोजा मुबारक’ का वीडियो
सना ने आगे लिखा- ‘प्लीज दुआ करते रहें, हमारा रब हमारी बात सुन रहा है. बिना रोए इसे लिखना मेरे लिए बहुत मुश्किल है, मैं इस फ्रेम को देखकर इमोशनल हो गई हूं जो मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा है. बता दें इससे पहले सना खान ने मक्का से ‘रोजा मुबारक’ के अंदर से भी वीडियो शेयर किया था और लिखा था- ‘अलहम्दुलिल्लाह अल्लाह की मर्जी से हम इतने लकी थे कि हम सीधे रोजे मुबारक के अंदर पहुंच गए.’
यह भी पढे –
जानिए,खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check