संभावना सेठ भोजपुरी इंडस्ट्री और टीवी की बेहद फेमस एक्ट्रेस हैं. हालांकि संभावना काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम पर और यूट्यूब चैनल पर व्लॉग्स के जरिये अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. संभावना की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंस है.वहीं अब एक्ट्रेस और उनके पति अविनाश ने फैंस को बताया है कि उन्होंने एक नई लग्जरी कार खरीदी है.
संभावना सेठ ने खरीदी नई लग्जरी कार
संभावना सेठ और उनके पति अविनाश ने ब्रैंड न्यू लग्जरी कार खरीदी है. कपल ने नई गाड़ी खरीदने की खुशी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी शेयर की है. संभावना ने अपनी नई कार के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है. एक फोटो में एक्ट्रेस अपने पति अविनाश और चार पैट डॉग के साथ अपनी नई चमचमाती गाड़ी के आगे पोज देती हुई नजर आ रही हैं.
गौहर खान ने संभावना सेठ को दी नई कार खरीदने की बधाई
वहीं दूसरी तस्वीर में संभावना और उनके पति अविनाश अपनी गाड़ी की चाबी को चूमते दिख रहे हैं. वहीं इस तस्वीर को अपलोड करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “बड़ा परिवार, बड़ी कार, अमेजिंग डिलीवरी के लिए एमजीमोटर को बहुत-बहुत थैंक्यू.”संभावना द्वारा नई गाड़ी की तस्वीर अपलोड करते ही फैंस और तमाम सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है. गौहर खान ने भी कपल को नई गाड़ी खरीदने की बधाई दी.
संभावना सेठ की नई कार है बेहद महंगी
बता दें कि संभावना और उनके पति अविनाश ने लेटेस्ट एमजी हेक्टर हाई-एंड एसयूवी मॉडल कार खरीदी है. कपल की इस लग्जरी गाड़ी की कीमत 15 लाख रुपये से 22.72 लाख रुपये तक है. कार निश्चित रूप से जोड़े के लिए एक बेशकीमती प्रॉपर्टी है. बता दें कि संभावना ने हाल ही में अपने 4 असफल आईवीएफ अटेम्पट्स के स्ट्रगल के बारे में बात की थी. वे कई उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बनीं जो बच्चे को कंसीव करने के लिए संघर्ष कर रही हैं
यह भी पढे –
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check