सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा,’ सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके इस इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है।’
सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस की बढ़ गई थी मुस्किले
इससे पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके कारण बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा था कि देश के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों के जैसे दिखते हैं। हम 75 साल से बहुत ही अच्छे समाज में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़कर लोग साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।
कांग्रेस ने पूर्ण रूप से कर लिया था किनारा
पित्रोदा के बयान से खुद को अलग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा की ओर से भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह बहुत ही गलत और अपमानजनक हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।
BJP और PM Modi ने साधा था निशाना
BJP ने भी पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर सीधे निशाना साधा था। पार्टी ने कहा था कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव आगे बढ़ता जा रहा है, विपक्षी पार्टी का चेहरा साफ होता जा रहा है। PM Modi ने भी पित्रोदा के विवादास्पद बयानों को कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता को करार दिया था। उन्होंने सवाल किया कि क्या तमिल संस्कृति और गौरव के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अपने सहयोगी इस प्रमुख विपक्षी पार्टी से नाता तोड़ेगी? PM Modi ने कहा कि एक बड़े नेता ने कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता प्रदर्शित की है। गांधी परिवार के करीबी और शहजादे के सबसे बड़े सलाहकार ने जो कहा वह बहुत ही शर्मनाक है।
यह भी पढ़ें:-
अक्षय तृतीया 2024: सोना खरीदने के लिए सबसे अच्छे मुहूर्त की तलाश है? यहां शहरवार सूची और समय जाने
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check