रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक रूसी मिग-31 विमान ने नॉर्वेजियन सागर के ऊपर एक अमेरिकी गश्ती विमान को रोका।
रूसी हवाई क्षेत्र नियंत्रण प्रणालियों ने नॉर्वेजियन सागर के ऊपर राज्य की सीमा की ओर आने वाले एक हवाई जहाज का पता लगाया। इसके बाद उसे रोकने के लिए एमआईजी -31 लड़ाकू विमान को तैनात किया गया।
विदेशी विमान की पहचान यूएस पी-8ए पोसीडॉन टोही विमान के रूप में की गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी लड़ाकू विमान को देख अमेरिकी विमान सीमा से दूर चला गया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check