मॉस्को, 12 जनवरी (वेब वार्ता)। रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अगर रूस के लांचरों पर पश्चिमी देशों के मिसाइलों से हमला किया जाता है, तो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेदवेदेव ने गुरुवार को एक टेलीग्राम पोस्ट में रूसी क्षेत्र पर रूसी लॉन्चरों को नष्ट करने के लिए अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने के यूक्रेनी पक्ष के हालिया प्रस्तावों के जवाब में यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि यह आत्मरक्षा का अधिकार नहीं होगा, बल्कि रूस के लिए ऐसे राज्य के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग करने का प्रत्यक्ष और स्पष्ट आधार होगा।उन्होंने कहा कि यह कदम रूस के परमाणु सिद्धांत के अनुरूप होगा, जो “राज्य के अस्तित्व को खतरा होने पर पारंपरिक हथियारों के साथ रूसी संघ के खिलाफ आक्रामकता” के जवाब में परमाणु हथियारों के अधिकार को निर्धारित करता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check