रुबीना दिलैक ने 26 अगस्त को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. उन्होंने हाल ही में अपने बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की. तस्वीरों में वे मंदिर में पूजा करते और पति अभिनव के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं. वहीं फैंस को तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दिया है.
रुबीना दिलैक ने अपने बर्थडे की फोटोज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘हर चीज के लिए शुक्रिया. आप मेरे प्यार अभिनव शुक्ला इसे हर साल खास और खास बनाते हैं… क्या जश्न है, क्या हैरानी है और क्या प्लानिंग है नीना.’
फैंस ने लगाया प्रेगनेंसी का अंदाजा
रुबीना की तस्वीरों को देख उनके फैंस उनके प्रेगनेंट होने का अंदाजा लगाने लगे और उन्हें बधाई भी देने लगे. एक फैन ने लिखा- ‘क्या ये एक्सपेक्ट कर रही हैं?’ दूसरे शख्स ने लिखा- ‘बेबी बंप को छोड़ो, उनके चेहरे का ग्लो देखो. उनके चेहरे की चमक और मोटापा बता रहा है कि वे प्रेगनेंट हैं.’ एक और व्यक्ति ने कमेंट किया, ‘ऐसा लग रहा है कि नन्हें कदम जल्द आने वाले हैं.’
इसके अलावा कई यूजर्स ने रूबीना को उनकी प्रेगनेंसी की बधाईया दी. एक शख्स ने लिखा- ‘मुबारक हो रूबी, आपका बेबी बंब देखकर खुशी हुई… बहुत प्यारा.’ एक और यूजर ने कमेंट किया- ‘पहली तस्वीर में बेबी बंप साफ दिख रहा है…. लेकिन जनता से क्यों छिपाया जा रहा है?…. आपकी प्रेगनेंसी के लिए बधाई.’
2018 में की थी रुबीना-अभिनव ने शादी
बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी को 5 साल हो गए हैं. कपल ने 21 जून 2018 को एक-दूसरे के संग सात फेरे लिए थे. दोनों की मुलाकात बिग बॉस 14 में हुई थी और वहीं उनकी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.
यह भी पढे –
सिनेमा में कामयाबी की तिजोरी कभी नहीं खोल पाए ‘Deepak Tijori’,जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check