सेंधा नमक है सर्वोत्तम नमक, जानिये इसके लाभ

आयुर्वेद के अनुसार सेंधा नमक को सबसे उत्तम बताया गया है| आइये जानते है इसके स्वास्थ्य लाभ:-

1 सेंधा नमक उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है| यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है| इसके सेवन से हार्ट अटैक की संभावना काफी कम हो जाती है|

2 तनाव या अवसाद में सेंधा नमक बहुत फायदेमंद होगा| यह सेरोटोनिन व मेलाटोनिन होर्मोनेस का स्तर हमारे शरीर में बनाए रखता है जो टेंशन से लड़ने में हमारी सहायता करते है|

3 हड्डियों से संबंधित बीमारियों में सेंधा नमक बहुत लाभदायक होता है| जोड़ो में दर्द या ऐंठन हो, मांसपेशियों में दर्द हो तो सेंधा नमक अपने आहार में शामिल करें, लाभ मिलेगा|

4 पथरी के स्टोन की समस्या होने पर सेंधा नमक को नीबू पानी में मिलाकर पीएं| पथरी कुछ ही दिनों में गलने लगेगी|

5 नींद न आना या नींद से संबधित कोई भी समस्या हो तो सेंधा नमक बहुत लाभकारी है| त्वचा रोग व दांतो से जुडी समस्या में भी सेंधा नमक फायदेमंद है|