बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि समस्तपुर गांव निवासी राजद नेता किशोर कुमार महतो उर्फ विधायक जी (31)चाय पीने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check