अफगानिस्तान में मोरक्को का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह एक चार्टर्ड विमान है, जो अज्ञात स्थान की ओर जा रहा था। पहले अफगान मीडिया ने दावा किया था कि यह भारतीय यात्री विमान था, जिसने रूस की राजधानी मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान उत्तरपूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त में क्रैश हुआ है। इस प्रांत की सीमा चीन, ताजिकिस्तान और पाकिस्तान से लगती है। हालांकि, अभी तक विमान हादसे की सटीक जगह का पता नहीं चल सका है।
भारत सरकार ने क्या बताया भारत के मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि अफगानिस्तान में अभी जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय शेड्यूल विमान है और न ही नॉन शेड्यूल (एनएसओपी)/चार्टर विमान है। यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे यह तो साफ हो गया है कि अफगानिस्तान में कोई भारतीय विमान हादसे का शिकार नहीं हुआ है।
अफगानिस्तान के प्रांतीय प्रवक्ता ने दी जानकारी बदख्शां प्रांत के प्रांतीय सूचना विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी ने कहा, “विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है लेकिन स्थान अभी तक ज्ञात नहीं है। हमने टीमें भेजी हैं लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंची हैं।” उन्होंने कहा, “हमें सुबह स्थानीय लोगों ने सूचित किया।” यह प्रांत हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जहां अफगानिस्तान का सबसे ऊंचे पर्वत माउंट नोशाक स्थित है। माउंट नोशाक की ऊंचाई समुद्र तल से 7,492 मीटर (24,580 फीट) है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check