रसोई की दीवारें और टाइल्स पर जमे तेल और चिकनाई के दाग हर गृहिणी के लिए सिरदर्द बन जाते हैं। न सिर्फ ये देखने में खराब लगते हैं, बल्कि बार-बार की सफाई के बाद भी हटते नहीं। बाजार में मिलने वाले क्लीनर महंगे होते हैं और कई बार उनसे दीवार का रंग भी खराब हो जाता है।
अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अब चिंता छोड़िए। हम लाए हैं कुछ घरेलू, असरदार और सस्ते उपाय, जिनसे आपकी रसोई फिर से दमक उठेगी।
1. डिश वॉशिंग लिक्विड और गर्म पानी – सबसे आसान तरीका
एक बाल्टी गर्म पानी में 2 बड़े चम्मच डिश लिक्विड मिलाएं। माइक्रोफाइबर कपड़े या स्क्रबर से टाइल्स और दीवारों पर जमा चिकनाई को साफ करें।
इसे हफ्ते में एक बार करने से दाग जमते ही नहीं हैं।
2. बेकिंग सोडा का जादू – दाग और बदबू दोनों गायब
3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चिकनाई वाले हिस्सों पर लगाकर 10–15 मिनट तक छोड़ दें, फिर स्क्रबर से रगड़ें।
यह न सिर्फ तेल हटाता है, बल्कि दुर्गंध भी दूर करता है।
3. नींबू और नमक – देसी स्क्रबर
नींबू के रस में नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चिपचिपी दीवारों (खासकर गैस के पास) पर लगाएं और थोड़ी देर बाद रगड़ें।
नींबू का साइट्रिक एसिड और नमक मिलकर तेल को ढीला करते हैं और चमक लौटा देते हैं।
4. विनेगर और पानी का स्प्रे – एंटीबैक्टीरियल क्लीनिंग
1:1 के अनुपात में सफेद सिरका और पानी मिलाएं और स्प्रे बोतल में भरें। दागों पर छिड़कें, 10 मिनट रुकें, फिर साफ कपड़े से पोंछ दें।
यह बैक्टीरिया को भी मारता है और चिकनाई को घोल देता है।
5. कॉर्नस्टार्च या बेबी पाउडर – ताजे दागों पर कमाल
अगर दाग नया है, तो तुरंत उस पर कॉर्नस्टार्च या बेबी पाउडर छिड़कें। यह तेल को सोख लेता है। कुछ मिनट बाद स्क्रब करें – दाग गायब!
सफाई से पहले इन बातों का रखें ध्यान:
किसी भी उपाय को पहले दीवार के एक कोने पर टेस्ट करें।
किचन में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें, ताकि तेल दीवारों पर न जमे।
हफ्ते में कम से कम एक बार नियमित सफाई की आदत डालें।
अब नहीं छिपानी पड़ेगी रसोई की दीवारें – इन देसी नुस्खों से चमकाएं अपनी किचन!
इन घरेलू उपायों को अपनाकर न सिर्फ आपकी रसोई फिर से नई जैसी दिखेगी, बल्कि महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें:
चार्जर से आग या ब्लास्ट का खतरा! क्या आप भी कर रहे हैं ये भूल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check