भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार रवि किशन की मल्टीलैंग्वेज फिल्म महादेव का गोरखपुर का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म महादेव का गोरखपुर के ट्रेलर में रवि किशन का भव्य रूप नजर आ रहा है। इस फिल्म के निर्माता प्रीतेश शाह और सलिल शंकरन हैं।सह-निर्माता अरविंद सिंह और अमरजीत दहिया हैं। कार्यकारी निर्माता शंकर नारायणन हैं और राजेश मोहन ने फिल्म का निर्देशन किया है।
फिल्म महादेव का गोरखपुर के ट्रेलर में दो युगों की कहानी का समन्वय दिख रहा है। रवि किशन इस फिल्म में वर्दी के साथ गेरुआ वस्त्र में नजर आ रहे हैं।फिल्म का ट्रेलर टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। यह भोजपुरी की पहली फिल्म होगी जो पैन इंडिया लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे सिने पोलिस देशभर में रिलीज कर रही है। फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म महादेव का गोरखपुर अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी।
रवि किशन ने कहा कि फिल्म महादेव का गोरखपुर समस्त भारत की भाषा सबसे बड़ी थियेटर रिलीज़ होगी और अमेरिका के 12 सिनेमा हॉल में भी लोग इस फिल्म को देख सकेंगे। भोजपुरी समाज के और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए यह गर्व की बात है।भोजपुरी माटी के बोली अब विश्व देखी, गोरखपुर के विश्व देखी। महादेव के आशीर्वाद से 29 मार्च के ..हर हर महादेव।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check