भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री रानी चटर्जी फिल्म जय संतोषी मां में काम करती नजर आयेगी। रेणु विजय फिल्म एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म जय संतोषी मां की शूटिंग संपन्न हो गयी। इस फिल्म में रानी चटर्जी,जय यादव,मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल,धर्मेंद्र के मेहरा और निर्देशक रवि सिन्हा हैं।
निशांत उज्ज्वल ने बताया कि फिल्म जय संतोषी मां एक पारिवारिक और धार्मिक कहानी से प्रेरित फिल्म है, जिसका निर्माण हम लोगों ने वर्तमान समय के हिसाब से किया हैं। इस फिल्म में रानी चटर्जी की भूमिका बेहद अहम है, वहीं जय यादव भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसी फिल्म बनाएं जो मनोरंजन के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक समृद्ध विरासत से दर्शकों रूबरू हो सके। यह फिल्म एक घटना पर आधारित है जिसमें मां संतोषी की परंपरा महिमा को भी प्रदर्शित किया जाएगा। अभी फिल्म की कहानी रिवील नहीं कर सकते लेकिन इतना तय है कि हम इस फिल्म के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
वही रानी चटर्जी ने कहा कि वह फिल्म जय संतोषी मां को लेकर वह एक्साइटेड हैं। फिल्म में उनका महत्वपूर्ण किरदार है, जिसकी तैयारी उन्होंने खूब की है। रानी चटर्जी ने बताया कि फिल्म के संवाद और गाने भी इतने शानदार होंगे कि दर्शक इसे खुद को जोड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को एक अलग ही अप्रोच के साथ बनाया गया है। मुझे फिल्म में काम करके खूब मजा आया है और यह फिल्म जब पर्दे पर रिलीज होगी तब दर्शकों को भी इसे खूब मनोरंजन मिलेगा। निर्देशक रवि सिन्हा इंडस्ट्री के मंझे हुए निर्देशकों में से हैं उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास होने वाला है।
फ़िल्म जय संतोषी मां में मुख्य भूमिका रानी चटर्जी,जय यादव,मनोज टाइगर के साथ नीतिका जायसवाल,सुषमा मिश्रा, रंभा सहनी, मोहन कुमार,परितोष कुमार,रजनीश पाठक,सुजान सिंह,राकेश दुबे,प्रिया शर्मा,पूनम और प्रियांशु सिंह है। फ़िल्म के सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल,सुशांत उज्जवल है।गीत प्यारे लाल यादव ने लिखे है।संगीत निर्देशक रजनीश मिश्रा,भरत चौहान,नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना,डीओपी मनोज कुमार है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check