कर्नाटक में एनडीए उम्मीदवार और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो मामले पर विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने रविवार को Prime Minister Modi और Home Minister Amit Shah से ’10 सवालों’ के जवाब मांगे है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि PM Modi और जनता दल (सेक्युलर) के नेता ‘सामूहिक दुष्कर्मी को बचा रहे हैं।’
PM Modi को थी पुरे ‘मामले की जानकारी’
बेलगावी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबधित किया। इस दौरान उन्होंने PM Modi और शाह से 10 सवालों के जवाब की मांग की है। सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि Prime Minister Modi को ‘मामले की जानकारी थी’ लेकिन फिर भी उन्होंने जद (एस) के साथ गठबंधन किया।
एक सामूहिक दुष्कर्मी को बचा रही है BJP
सुरजेवाला ने रविवार को बेलगावी में संवाददाताओं से कहा, दिसंबर 2023 में एक भाजपा नेता ने सभी सबूतों के साथ Prime Minister Modi और Amit Shah से संपर्क किया। इस मामले में हमारा संदेश स्पष्ट और सरल है। नरेंद्र मोदी जी और जद (एस) नेता एक सामूहिक दुष्कर्मी को बचा रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री को पता था कि उनकी पार्टी का उम्मीदवार और एक सहयोगी हजारों महिलाओं का सिलसिलेवार दुराचारी है।’
कांग्रेस ने PM Modi और Amit Shah से पूछे ये 10 सवाल-
जनता दल (सेक्युलर) से हाथ मिलाने का कारण?
प्रज्वल रेवन्ना को भाजपा और जनता दल का उम्मीदवार क्यों बनाया गया?
PM Modi ने हासन का दौरा क्यों किया और हाथ उठाकर कहा कि प्रज्वल रेवन्ना की जीत से उन्हें और शक्ति मिलेगी?
सब कुछ जानने के बाद भी मोदी जी, अमित शाह जी, बीजेपी और जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना के बारे में यह सच्चाई क्यों छिपाई?
जब प्रज्वल रेवन्ना भारत से बाहर भागने की कोशिश कर रहा था, तो क्या मोदीजी के विदेश मंत्रालय या पासपोर्ट नियंत्रण बोर्ड को नहीं पता था कि एक सामूहिक दुष्कर्मी देश से भाग रहा है? मोदी-जी और अमित शाह-जी ने उसे भागने की अनुमति क्यों दी ?
एसआईटी ने सीबीआई और मोदी सरकार को पत्र लिखा, मोदी जी या अमित शाह जी ने इसका जवाब क्यों नहीं दिया?
मुख्यमंत्री ने प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द अभी तक क्यों नहीं किया गया?
हमारी एसआईटी ने सीबीआई को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह इंटरपोल से ब्लू-कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए कहे ताकि हमें पता चल सके कि वह कहां है। PM Modi जी ने ऐसा क्यों नहीं किया?
अगर कोई सामूहिक दुष्कर्मी देश छोड़कर भाग जाता है, तो उसे वापस लाने की ज़िम्मेदारी किसे लेनी चाहिए? राज्य सरकार या केंद्र सरकार? अगर यह केंद्र सरकार का काम है, तो PM Modi और अमित शाह-जी क्या कर रहे हैं?
आखिर PM Modi प्रज्वल रेवन्ना से सवाल पूछने से इतना डरते क्यों हैं?
सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की है और इसे सुनिश्चित करने के लिए सीएम को पत्र लिखा है, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह से उनके ’10 सवालों’ का जवाब देने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें:
ट्रेन में अगर आपको कोई परेशानी हो रही है, तो तुरंत यहां करे शिकायत, मिनटों में होगी सुनवाई
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check