आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान हो रहे है इस दौरान बिहार में सोमवार को हो रहे चुनाव में यहां की पांच सीटों की बात करे तो इसमें से एक है सारण की सीट है , जो बिहार की अभी तक की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है. सारण से लालू की बेटी रोहिणी आचार्य BJP के नेता राजीव प्रताप रूडी से है. जानकारी से पता चला है की सोमवार को वोट डालने से पहले राजीव प्रताप रूडी ने RJD पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
राजीव प्रताप रूडी ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है की कुछ जगहों पर RJD के जो कार्यकर्ता है हाथापाई और मारपीट पर उतारू हैं. RJD के लोग हार की स्थिति की वजह से उदंडता पर उतर आए हैं. ये स्तिथि उनके हार के संकेत को बता रही हैं. लगातार चुनाव आयोग को शिकायत जा रही है।
BJP सांसद ने ये बताया की, “रिपोर्ट की माने तो अच्छी ही है मैं भी अपना वोट डालने जा रहा हूं. मतदाता की बात करे तो वो भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं. हमें जनता की तरफ से अच्छा समर्थन मिल रहा है. मुझे उम्मीद है कि सभी मतदाता अपना वोट डालने के लिए बूथ पर जरूर आएंगे. आज मौसम भी अच्छा हो गया है. भगवान भी हमारा साथ दे रहे हैं. सारण में इस बार कांटे की टक्कर नजर आ रही है.
हालांकि रूडी ने दावा किया है कि लालू यादव यहां के नहीं है, वो बाहरी हैं. वो इस सीट को जबरदस्ती अपनी सीट बताते हैं. देखा जाए दोनोभो पक्ष जीत के दावे कर रहे हैं, अब ये जनता पर निर्भर करता है की अबकी बार ये ताज कौन पहनेगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check