राजस्थान के नागौर जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में नशे की हालत में पहुंचे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।
बयान के मुताबिक, परबतसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पर ब्लॉक स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में नशे की हालत में पहुंचने का आरोप है।बयान में बताया गया कि मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी आशीष मोदी ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया।
विभाग ने शनिवार को एक आदेश जारी कर बताया कि निलंबन अवधि के दौरान अरविंद कुमार संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) कार्यालय भरतपुर में तैनात रहेंगे।बयान के मुताबिक, जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check