केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उत्तरी कश्मीर में कई स्थानों पर देर शाम या रात को हल्की से मध्यम बारिश होने और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने के आसार हैं। वहीं कश्मीर घाटी में पीरपंजाल और लद्दाख राजमार्ग, सोनमर्ग-ज़ोजिला दर्रे पर शुक्रवार को हिमपात हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि केन्द्रशासित प्रदेश के ऊंची चोटियों वाले इलाकों में बारिश या हिमपात हो सकता है,
कश्मीर में कई जगहों पर और जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। कल आम तौर पर मौसम शुष्क रह सकता है। जबकि 01 से 05 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर ऊंचाई वाले स्थानों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या हिमपात के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह तक भारी बारिश या फिर हिमपात होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। विभाग ने बारिश या हिमपात के मद्देनजर किसानों को कल से फसलों की कटाई स्थगित करने की भी सलाह दी है। श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check