‘बड़े अच्छे लगते हैं एक्ट्रेस दिशा परमार ने बुधवार को बेबी गर्ल को जन्म दिया था. इसके बाद से ही हर कोई राहुल वैद्य और दिशा परमार की नन्ही परी की फोटो देखने के लिए एक्साइटेड है. हाल ही में राहुल वैद्य के मम्मी-पापा और बहन ने एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह दिशा और राहुल की बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.
नन्ही परी की बुआ ने अपनी क्यूट भतीजी की पहली झलक शेयर की है. फोटो में बेबी गर्ल की दादी उसे गोद में खिला रही हैं, साथ में उसके दादा और बुआ भी उस पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.
हालांकि इस फोटो में भी दिशा और राहुल की बेटी का चेहरा नहीं दिख सका है, क्योंकि उसका चेहरा रेड हार्ट और किस की इमोजी से छिपाया हुआ है. इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते हुए नन्ही परी की बुआ ने लिखा- ‘आप सभी के आशीर्वाद और ढेर सारे प्यार के लिए थैंक्स’.
दिशा परमार शनिवार को हुई थी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
इससे पहले अपने बर्थडे के मौके पर राहुल नन्ही परी के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए थे. सिंगर ने कहा था कि उन्हें अपने बर्थडे पर बड़ा गिफ्ट मिला है और वे अपने घर अपनी नन्ही परी को हॉस्पिटल से पत्नी दिशा संग डिस्चार्ज कराकर घर लेकर जा रहे हैं.
राहुल वैद्य ने कहा था कि ‘गणेश चतुर्थी में हमारे घर लक्ष्मी आई है. बर्थडे के दिन मेरी बच्ची और वाइफ घर आ रहे हैं. इससे अच्छा शायद ही बर्थडे गिफ्ट शायद ही किसी को दुनिया में मिल सकता है. भगवान को भी मैं धन्यवाद देता हूं’.
यह भी पढे –
छोटी उम्र के बच्चों को भी आ रहा हार्ट अटैक, आखिर क्या है कारण,जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check