भाजपा उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में रोड शो में उतरेंगे देश के प्रधानमंत्री

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना चुनावी दांव खेलने के  लिए अब बरेली पहुंचेंगे बरेली से भाजपा के  उम्मीदवार के रूप में छत्रपाल सिंह गंगवार को चुना गया है। बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में रोड शो के लिए अब प्रधान मंत्री मोदी बरेली पहुंच रहे हैं। बरेली में फिर एक बार फिर चुनावी माहौल गरम होने वाला है। सियासी रण के लिए हर कोई ताबड़तोड रैलियां करने में लगा हैं। 26 अप्रैल के दिन को पीएम मोदी बरेली में पहुंचकर भाजपा के उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए चुनावी पक्ष रखेंगे।

26 के दिन प्रधानमंत्री मोदी 26 शाम को एक घंटे के लिए जनता के बीच जाकर जनता को संबोधित करेंगे। बरेली में भाजपा के पदाधिकारी पीएम मोदी के रोड शो की तैयारियों में जुट गए है। 25 अप्रैल को भी एक  रैली के लिए अंतिम निर्णय कर लिया जाएगा। 25 अप्रैल को बदायूं और शाहजहांपुर में उनकी चुनावी रैलियां हो सकता है की जाएं।

अध्यक्ष अधीर सक्सेना के अनुसार 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री बरेली में चार बजे रोड शो की शुरुआत करने वाले है। प्रधानमंत्री वहां पर एक घंटे तक बरेली में उपस्थित रहेंगे। पीएम मोदी के  रोड शो के लिए सभी जरूरी तैयारिया और रूट तय करने के लिए इसी बुधवार को सभी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। जैसा की आप जानते है राम मंदिर का लोकार्पण भी हुआ है इसके बाद पीएम मोदी की रणनीति में इन चुनावों के लिए पहली बार बरेली में नजर आएंगे। सारी जानते रोड शो में उनका आभार व्यक्त करने के लिए  उत्साहित है। वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने यह भी बताया कि बदायूं में जो रैली होने वाली है इसके लिए शहर में तीन मैदान को सोचा गया है। बुधवार के दिन इस स्थान को भी दौरा करने के बाद इसके लिए सही स्थान को सुनिश्चित कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़े:खाएं भी और त्वचा पर भी लगाए, दोनों ही तरीके से उठाएं इसके लाभ